KCG

खैरागढ़ में भाजयुमो ने मंडल प्रभारियों की घोषणा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले के सभी मंडलों के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। नियुक्तियां भाजपा जिलाध्यक्ष बिशेसर साहू के निर्देश पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह (बोनी) द्वारा जारी की गईं। जारी आदेश के अनुसार खैरागढ़ मंडल में जयप्रकाश साहू को प्रभारी तथा सतीश वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है। ठेलकाडीह मंडल में अर्जुन क्षत्रिय को प्रभारी एवं कुमेश साहू को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। पांड़ादाह मंडल की जिम्मेदारी शैलेन्द्र मिश्रा को प्रभारी तथा पीयूष भाई पटेल को सह प्रभारी के रूप में सौंपी गई है। इसी प्रकार अतरिया मंडल में हर्षवर्धन वर्मा को प्रभारी और संजय ढीमर को सह प्रभारी बनाया गया है। छुईखदान मंडल में राजू जंघेल को प्रभारी तथा शैलेश जैन को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। नर्मदा मंडल में कमलेश साहू को प्रभारी एवं हर्षदीप सिंह (चीनू) को सह प्रभारी बनाया गया है। गंडई मंडल में दिवाकर सोनी को प्रभारी तथा राघवेंद्र यादव को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं साल्हेवारा मंडल में विक्की कुरें को प्रभारी और अनुज साहू को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री बोनी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने युवा कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी एवं सह प्रभारी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री साहू ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि युवा मोर्चा की नई टीम संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page