KCGछत्तीसगढ़

खैरागढ़ में अंबेडकर जयंती पर होगा भव्य आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारतीय संविधान के निर्माता परमपूज्य बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर खैरागढ़ महाबोधि बुद्ध विहार कल्याण समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को शाम 7:00 बजे महाबोधि बुद्ध विहार निर्माण स्थल, के मार्ट के सामने, खैरागढ़ में संपन्न होगा। कार्यक्रम में खैरागढ़ की विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के प्रमुख सलाहकार अनुराग शांति तुरे करेंगे वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में भारतीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष आयु. संतोष कामड़े, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद कुमार चन्द्राकर, भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ.बिसेसर साहू, शहर कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ के अध्यक्ष डॉ.अरुण भारद्वाज, स्थानीय पार्षद व पूर्व सभापति दिलीप लहरे तथा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समिति के संरक्षक मधुकर चोखान्द्रे और अध्यक्ष उत्तम कुमार बागड़े द्वारा क्षेत्र वासियों एवं बाबासाहेब अंबेडकर के अनुयायियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उनके विचारों को आत्मसात करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। खैरागढ़ महाबोधि बुद्ध विहार कल्याण समिति ने सभी नागरिकों को इस आयोजन में सादर आमंत्रित किया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page