KCG

खैरागढ़ के सभी 20 वार्डों में कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, प्रत्याशी चयन की कवायद होगी तेज

खैरागढ़। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने खैरागढ़ नगर पालिका क्षेत्र में संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ने नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के सभी 20 वार्डों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल दास साहू ने नियुक्ति सूची जारी करते हुए प्रत्येक वार्ड की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी है। जारी सूची के अनुसार वार्ड क्र.1 महात्मा गांधी वार्ड (पिपरिया) में जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष देवराज किशोर दास, वार्ड 2 रानी अवंती बाई वार्ड (पिपरिया) में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय वर्मा, वार्ड 3 गंजीपारा में गंडई नगर पंचायत के अध्यक्ष टारकेश्वर शाह (खुसरो), वार्ड 4 मां दंतेश्वरी वार्ड (जमातपारा, राजफेमली) में ठीक है राम नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रतिनिधि राजा गिरिराज किशोर, वार्ड 5 ठाकुरपारा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद ताम्रकार, वार्ड 6 बरेठपारा में किसान नेता संजू चंदेल, वार्ड 7 भगवान महावीर स्वामी वार्ड (गोलबाजार) में डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, वार्ड 8 तुरकारीपारा में कृषि उपज मंडी की पूर्व अध्यक्ष दशमत जंघेल, वार्ड 9 इतवारी बाजार में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोहित पुलस्त्य तथा वार्ड 10 गुरु घासीदास वार्ड (लालपुर) में युवा कांग्रेस नेता सुदीप श्रीवास्तव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार वार्ड 11 शीतला मंदिर वार्ड (धरमपुरा, किल्लापारा) में खैरागढ़ के पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, वार्ड 12 अमलीपारा में जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आरती महोबिया, वार्ड 13 पं.दीनदयाल उपाध्याय वार्ड (धनेली) में कांग्रेस के किसान नेता राजभान लोधी, वार्ड 14 संत रविदास वार्ड (सोनसरार) में गंडई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष साकेत दुबे, वार्ड 15 सुभाषचंद्र बोस वार्ड (अमलीडीह खुर्द) में खैरागढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशीलकांत पांडे, वार्ड 16 दाऊचौरा में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सज्जाक खान, वार्ड 17 शहीद निकेश यादव वार्ड (दाऊचौरा) में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दाऊ भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, वार्ड 18 डॉ.भीमराव अंबेडकर वार्ड में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे, वार्ड 19 गोकुल नगर वार्ड (टिकरापारा) में कांग्रेस के किसान नेता भीषम सिन्हा और वार्ड 20 सिविल लाइन वार्ड (खम्हरिया) में जिले के सक्रिय कांग्रेस नेता कोसन कोसरे को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी नियुक्त पर्यवेक्षकों को तीन दिनों के भीतर अपने-अपने वार्डों का दौरा कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक एवं वार्ड संगठन के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के लोगों से चर्चा कर संभावित प्रत्याशियों के संबंध में रायशुमारी करनी होगी। कांग्रेस के गुप्त सूत्रों के अनुसार इसके अलावे पार्टी अपने अलग-अलग मोर्चो से भी जिताऊ प्रत्याशियों के नाम का सर्वे करा रही है, इसमें न केवल जीतने वाले बल्कि पूर्व में हुई घटना के मद्देनजर निष्ठावान कांग्रेसियों पर संगठन की नजर रहेगी जो चुनाव जीतने के बाद पार्टी से धोखाधड़ी कर भाजपा का दामन ना थाम ले। नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए संगठन को प्राप्त आवेदनों के आधार पर दावेदारों की सक्रियता, संगठन के प्रति योगदान, स्थानीय पकड़ और जनस्वीकार्यता और ईमानदारी का आकलन कर योग्य नामों की अनुशंसा अपने अभिमत के साथ जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपनी होगी।

कांग्रेस की इस पहल को आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और प्रत्याशी चयन से पहले स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की राय जानने की महत्वपूर्ण कवायद माना जा रहा है। सभी 20 वार्डों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के साथ पार्टी ने संभावित दावेदारों के बीच चयन प्रक्रिया का प्रारंभिक चरण शुरू कर दिया है। अब पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट और संगठन के स्तर पर होने वाले विचार-विमर्श के बाद प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम निर्णय की दिशा तय होगी। ज्ञात होगी अगले माह दिसंबर के अंतिम सप्ताह या उससे पहले खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के आम चुनाव हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page