KCG

खैरागढ़ के टिकरापारा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद शेषनारायण यादव गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. टिकरापारा में नशे के खिलाफ हुई निर्णायक कार्रवाई में एक और बड़ा नाम सामने आया है। मोहल्ले में नशे की छाया फैलाने वाले चौथे आरोपी की पहचान पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता शेषनारायण यादव के रूप में हुई है। पुलिस को जैसे ही सुराग मिला कि घटनास्थल से फरार हुआ व्यक्ति कोई आम अपराधी नहीं बल्कि राजनीतिक रसूख वाला व्यक्ति है कार्रवाई को और सख्ती से अंजाम दिया गया। मोहल्लेवासियों की दृढ़ इच्छाशक्ति और लगातार हो रहे दबाव के चलते पुलिस ने आखिरकार शेषनारायण यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। अब चारों आरोपियों को पकड़कर थाने लाया जा चुका है। मोहल्लेवासियों ने इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब उम्मीद है कि टिकरापारा में फिर से शांति लौटेगी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह को किसी राजनीतिक या आर्थिक संरक्षण की छाया मिली हुई थी। अगर ऐसा पाया गया तो कार्रवाई और आगे बढ़ सकती है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page