KCG

परिजनों की रोकटोक से परेशान नाबालिक युवती ने किया जहर सेवन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला मुख्यालय से लगे एक गांव में परिजनों की रोकटोक से परेशान नाबालिक युवती ने कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया है जिसका इलाज सिविल अस्पताल खैरागढ़ में जारी है। जानकारी अनुसार जब युवती घूमने के लिए घर से निकलती थी तब परिजन अक्सर युवती को घर से बाहर नहीं जाने को लेकर रोकते-टोकते थे। घटना के दिन भी इसी बात को लेकर घर में उसे डांट पड़ी थी जिससे मानसिक रूप से आहत होकर नाबालिग युवती ने घर में रखे कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने तत्काल उसे खैरागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है और वह मौत के खतरे से बाहर है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page