अपराध

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. 13 वर्षीय नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि साल्हेवारा थाना में 13 वर्षीय नाबालिक बालिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार को पीड़िता अपने पिता एवं छोटी बहन के साथ साप्ताहिक बाजार रामपुर गयी थी उसी दौरान शाम करीब 5 बजे रामपुर बाजार में उमेश मात्रे ने बदनाम करने की नियत से पीड़िता के वक्ष स्थल से जबरदस्ती छेड़खानी किया. रिर्पोट पर थाना साल्हेवारा में धारा 354, 509, 08 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिले की वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विवेचना उपरांत कार्यवाही करते हुये आरोपी उमेश उर्फ पप्पू मात्रे पिता सरवन मात्रे उम्र 20 वर्ष निवासी रामपुर थाना साल्हेवारा को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ किया गया जिस पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया जिसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक चेतन नेताम, आरक्षक संजय दिवाकर, भुवन पोर्ते, इस्माइल खान, महिला आरक्षक जानकी धुर्वे का सराहनीय योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page