Uncategorized

7वीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

खैरागढ़। जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजन समिति केसीजी द्वारा आयोजित 7वीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह शनिवार को स्व. लाल दिलीप सिंह स्मृति मंगल भवन खैरागढ़ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. लवली शर्मा कुलपति राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ थीं। विशेष अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र कुमार देवांगन, बीईओ खैरागढ़ सुश्री नीलम सिंह राजपूत, बीईओ छुईखदान प्रशांत चिर्वतकर एवं सहायक बीईओ गिरेन्द्र सुधाकर उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. सियाराम साहू ने किया।मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. शर्मा ने प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं प्रतिभा प्रोत्साहन की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री देवांगन ने प्रतियोगिता की सात वर्षों की निरंतरता की सराहना की। तीनों स्तरों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। प्राथमिक स्तर पर विनय कुमार वर्मा प्रथम एवं साकेत प्रजापति द्वितीय, मिडिल स्तर पर दामिनी वर्मा प्रथम एवं पंकज यादव द्वितीय तथा हाई/हायर सेकंडरी स्तर पर नवीन साहू प्रथम एवं द्रौपती यादव द्वितीय रहे। तीनों स्तरों से 8-8 अन्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में केसीजी जिले के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, प्रमुख स्थलों, नदियों, साहित्य एवं विरासत से जुड़े प्रश्नों के साथ पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नों को भी शामिल किया गया। समिति अध्यक्ष पन्नालाल जंघेल ने प्रतियोगिता के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। छुईखदान प्रभारी कौशल सिंह राजपूत ने प्रतिवेदन, खैरागढ़ प्रभारी महदीप जंघेल ने संख्यात्मक जानकारी प्रस्तुत की तथा जिला सचिव रूपेश कुमार देवांगन ने आभार व्यक्त किया। समारोह में समिति के पदाधिकारी-सदस्यों सहित चयनित प्रतिभागी, पालक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page