Advertisement
Uncategorized

केसीजी के साहित्यकारों ने प्रदेश स्तर पर काव्य पाठ से बढ़ाया जिले का मान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। राजधानी रायपुर के वृंदावन हॉल में 22 फरवरी को हमर गवई गांव साहित्य अउ कला मंच छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय साहित्य सम्मेलन पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से साहित्यकार कवि एवं कलमकार बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की सचिव अभिलाषा बेहार रहीं। विशिष्ट वक्ता के रूप में भाषाविद् डॉ. चितरंजन कर ने साहित्य की वर्तमान दिशा और भाषा के महत्व पर विचार व्यक्त किए। संरक्षक मंडल में डॉ. पी.सी. लाल यादव गंडई, रामेश्वर शर्मा रायपुर, छंद काव्य के गुरु अरुण निगम दुर्ग, दुर्गा प्रसाद पारकर भिलाई, सुशील भोले रायपुर सहित अनेक साहित्यकार मंचासीन रहे। सम्मेलन में खैरागढ़ छुईखदान गंडई केसीजी जिले के साहित्यकारों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। डॉ. पी.सी. लाल यादव, डॉ. सियाराम साहू छुईखदान, महदीप जंघेल खमतराई, खैरागढ़, दूजराम साहू भरदाकला, खैरागढ़, कमलेश प्रसाद शर्मा ‘बाबू’ कटंगीकला, गंडई, लच्छू यादव गंडई, राजकुमार मसखरे भदेरा, गंडई तुलेश्वर सेन छुईखदान एवं दिलीप पुडेटी अतरिया, छुईखदान सहित अन्य साहित्यकारों ने अपनी सशक्त काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। काव्य पाठ के उपरांत अतिथियों के करकमलों से सभी साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र एवं कलम भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन भी संपन्न हुआ जिससे साहित्यिक वातावरण और अधिक समृद्ध हुआ। इस अवसर पर उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे प्रदेश की साहित्यिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला बताया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page