KCGछत्तीसगढ़

केसीजी के सभी 221 पंचायतों में रोजगार दिवस, चावल महोत्सव और आवास दिवस का हुआ आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले की 221 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को रोजगार दिवस चावल महोत्सव एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन किया गया। शासन के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। इस दौरान ग्रामीण विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। जिला प्रशासन के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़े विभिन्न कार्यों और योजनाओं पर विशेष फोकस किया गया।ग्रामीणों को जल संरक्षण और जल संवर्धन के महत्व से अवगत कराते हुए “नवा तरिया आय जरिया” आजीविका डबरी, निजी सोख्ता गड्ढा तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रमों में बताया गया कि जिले में जल संरक्षण से जुड़े सैकड़ों कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इनमें बोरवेल रिचार्ज हेतु रेत फिल्टर निर्माण, भू-जल संरक्षण, तालाब निर्माण एवं पुनरुद्धार, पंचायत भवनों में वर्षा जल संचयन, कृषि तालाब निर्माण, गेबियन चेक डैम और सिंचाई कुओं के निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में योजनाओं की जानकारी सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित करने के साथ QR कोड के जरिए जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई ताकि योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे और ग्रामीण आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें।आयोजन के दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने जियो टैगिंग को बढ़ावा देने और मांग आधारित नए कार्यों को प्राथमिकता देने पर भी चर्चा की गई। जिला प्रशासन ने कार्यक्रमों को जनहित में उपयोगी बताते हुए जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार जताया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page