केसीजी के करमा नृत्य ने जीता प्रथम पुरुस्कार, मिला 5 लाख का चेक

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव वर्ष 2022 में ग्राम कोदवा गंडई के जय बूढ़ादेव करमा नृत्य दल ने प्रथम स्थान हासिल कर 5 लाख रूपये का चेक सम्मान स्वरूप प्राप्त किया है. नृत्य दल के अध्यक्ष नंदू सिंह खुसरो ने बताया कि राजा करमा सेन की जीवनी पर फसल कटाई के दौरान नवा खाई के वक्त यह करमा नृत्य किया जाता है.

नोडल अधिकारी बोधन जोशी ने बताया कि करमा नृत्य दल ने ब्लॉक स्तर से चयन होकर, जिला, संभाग और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. जय बूढ़ादेव करमा नृत्य दल द्वारा प्रथम स्थान का खिताब जीतने में केसीजी कलेक्टर का सहयोग रहा. उक्त जानकारी सहायक आयुक्त एसके वाहने आदिवासी विकास विभाग राजनांदगांव द्वारा दी गई.

Exit mobile version