KCG

केंद्रीय विद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस पर हुए विविध आयोजन

खैरागढ़। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जनजातीय नायकों के संघर्ष, बलिदान और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना था। इस अवसर पर कक्षा 10वीं की छात्रा मान्यता साहू ने अपने उद्बोधन में जनजातीय वीरों के बलिदान और भारतीय इतिहास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्राचार्य अंजय कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, ऐतिहासिक उलगुलान विद्रोह तथा स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज की भूमिका की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। शिक्षक दीपेश झारिया ने जनजातीय गौरव दिवस के महत्व एवं इसकी प्रासंगिकता पर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन गीतांजलि ने किया। अंत में डॉ.योगेंद्र पांडेय ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिक्षक सौरभ कुमार, सुदीप आर्य सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page