Uncategorized

बाजार अतरिया में पीएमएफएमई योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया। जिले के बाजार अतरिया में 13 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा किया गया जिसमें स्व-सहायता समूहों की 53 सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना और केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान सहायक प्रबंधक अर्जुन कुमार साहू ने योजना के उद्देश्यों आवेदन प्रक्रिया अनुदान प्रावधान तथा इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी विस्तार से दी। इस अवसर पर डीपीएम एनआरएलएम उमेश तिवारी ने समूह की महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत उद्यम स्थापना हेतु 35 प्रतिशत तक अनुदान की सुविधा उपलब्ध है जिससे लाभार्थियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनने में सहायता मिलेगी। कार्यशाला के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों में से दो हितग्राहियों ने योजना के तहत स्वरोजगार प्रारंभ करने में रुचि दिखाई। संबंधित आवेदनों की प्रक्रिया विभाग द्वारा पूर्ण की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सहायक प्रबंधक अर्जुन साहू ने उपस्थित प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला के समापन की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page