KCG

सोनपुरी और मड़ौदा में बनेगा नया पंचायत भवन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। ग्रामीण प्रशासन को अधिक सुविधाजनक और प्रभावी बनाने की दिशा में विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम सोनपुरी और मड़ौदा में नए पंचायत भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। दोनों ग्राम पंचायतों में नवीन भवन निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि वर्षों पुराने पंचायत भवन अब जरूरतों के अनुरूप नहीं रह गए थे। भवनों की जर्जर स्थिति के कारण पंचायत संचालन और ग्रामीणों को मिलने वाली सेवाओं में दिक्कतें आ रही थी। नए भवन बनने से पंचायतों को बेहतर कार्यस्थल मिलेगा और ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं एवं प्रशासनिक सेवाओं का लाभ अधिक व्यवस्थित ढंग से मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर दोनों पंचायतों के लिए 20-20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कुल 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ये भवन ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होंगे। विक्रांत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। पंचायत भवन सड़क स्वच्छता और अन्य विकास कार्यों के लिए लगातार संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर बुनियादी ढांचा विकसित किया जा सके। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उल्लेख करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में पात्र परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य तेजी से किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से मिल रही सहायता को उपयोगी बताते हुए कहा कि हर माह प्राप्त होने वाली राशि घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। भूमिपूजन समारोह में विकेश गुप्ता, जमुना कुर्रे, हरप्रसाद वर्मा, देवकुमार सेन, नरेश कुर्रे, जितेंद्र साहू, मुकेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने नए पंचायत भवन निर्माण को गांवों के विकास और बेहतर प्रशासनिक सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page