KCG

विश्वविद्यालय में कर्मचारी कल्याण संघ का हुआ गठन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में नये कर्मचारी कल्याण संघ का गठन हुआ है। शनिवार 23 नवंबर को आमसभा की बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया गया जिसमें राजू सिंह कश्यप को अध्यक्ष, ओमशंकर हिरवानी को उपाध्यक्ष, कन्हैया लाल यादव को सचिव, मनीष कुलकर्णी को कोषाध्यक्ष व संतोष कुमार श्रीवास को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्यों में सीपी गायकवाड, आलोक सिंह, विभाष मालवीय, दाऊलाल चन्द्रवंशी, कौशल जैन, दीपक जतेरे, राजेन्द्र सिंह परिहार व महेन्द्र कुमार नेताम को शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page