KCG

ठेलकाडीह काॅलेज मे मनाया गया संविधान दिवस

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह के राजनीति शास्त्र विभाग एवं एन.एस.एस. के संयुक्त तत्वाधान मे संविधान दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया. तत्पश्चात् प्रो.विनय मसियारे द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया. महाविद्यालय द्वारा आयोजित भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता मे विभिन्न विद्यार्थियों ने भाग लिया. समस्त प्राध्यापको द्वारा इस अवसर पर संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने विचार प्रकट किये गए. महाविद्यालय के प्राचार्य ए.के. श्रीवास्तव ने समस्त विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार को संविधान दिवस की शुभकामनायें दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम का संचालन दुलेश्वर साहू द्वारा किया गया.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page