KCG

जिले में निजी विद्यालय संघ का आम चुनाव संपन्न, निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ. छत्तीसगढ़ निजी विद्यालय संघ, खैरागढ़–छुईखदान–गंडई का आम चुनाव सोमवार 6 अप्रैल को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव की विशेष बात यह रही कि सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए। जानकारी अनुसार उक्त चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुरेश चौरे (केजऊ राम चौरे स्मृति विद्यालय देवरी) निर्वाचित हुए वहीं उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार वर्मा (अवंती विद्या मंदिर) एवं बालकरन जांघेल (आरएनटी विद्यालय, नर्मदा) निर्वाचित हुए। इसी तरह सचिव पद पर मनोहर सोनवानी (नेशनल स्कूल ऑफ एजुकेशन, भूलटोला), कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती नुसरत बानो (अल्फा नेशनल स्कूल, दाऊचौर खैरागढ़) तथा सह सचिव पद पर नरेंद्र सोनी निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं निजी विद्यालयों के प्रबंधक उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व उपाध्यक्ष राजेश देवांगन, पूर्व सचिव कृष्ण कुमार सोनी, गिरधारी जंघेल, मनोज गिडिया, राजेश वर्मा, देवचंद साहू, राजकुमार, ठाकुर (मड़ौदा), रामचरण यादव सहित समस्त निजी विद्यालय के प्रबंधक शामिल रहे। उक्त चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में धनीराम डोंगरे तथा सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में गोपाल राम चंदेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित सभी सदस्यों ने बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संघ शिक्षा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्य करेगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page