अपराध

करेंट की चपेट में आने से दो युवक बुरी तरह घायल

सिविल अस्पताल में उपचार जारी

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ग्राम प्रकाशपुर में करेंट की चपेट में आने से दो युवक बुरी तरह घायल हो गये जिनका उपचार सिविल अस्पताल खैरागढ़ में जारी है. जानकारी अनुसार प्रकाशपुर निवासी ईश्वरी पिता अंजोरी बंजारे उम्र 32 साल तथा धर्मेन्द्र पिता गैंदलाल बंजारे उम्र 20 साल दोनों ठेकेदार राजेश देवांगन के द्वारा बनाये जा रहे मकान में काम कर रहे थे. मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का मेन लाईन गया हुआ है. काम के दौरान दोनों युवक लोहे का सरिया पकड़ा हुआ था जो गलती से 11 केव्ही के मेन लाईन से टकरा गया जिससे ईश्वर का हाथ व पैर जल गया और वह मकान से नीचे गिया गया जिससे उसके सिर पर भी गंभीर चोट लगी है वहीं धर्मेन्द्र का हाथ व पैर जल गया है. घटना बुधवार 22 फरवरी की दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है. घटना के बाद ठेकेदार के द्वारा एंबुलेंस बुलाया गया और दोनों घायलों को सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page