Advertisement
अपराध

ऑनलाइन सट्टा संचालित करते दो आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में जुआ-सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खैरागढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खैरागढ़ क्षेत्र के दाऊचौरा इलाके में कुछ लोग मोबाइल के माध्यम से सट्टा-पट्टी लिखकर ऑनलाइन हार जीत का जुआ खेल संचालित कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बिहारी होटल के पास घेराबंदी कर रेड डाली। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों को सट्टा पट्टी लिखते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश साहू और किशन सारथी शामिल हैं दोनों दाऊचौरा खैरागढ़ के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन ₹1000 नगद और सट्टा पट्टी जब्त की गई है। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत अपराध क्रमांक 143/2026 एवं 144/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार सटोरियों द्वारा मोबाइल के जरिए सट्टा-पट्टी लिखकर उसे तुरंत डिलीट कर दिया जाता है जिससे सबूत जुटाना चुनौतीपूर्ण होता है इसके बावजूद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नई रणनीति अपनाते हुए खैरागढ़ पुलिस ने इस अवैध गतिविधि का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page