KCG

दिलीपपुर में संयुक्त रूप से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. ग्राम दिलीपपुर में शासकीय प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय हाईस्कूल के संयुक्त तत्वाधान में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमीं के बच्चों का तिलक लगाकर एवं मीठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात बच्चों को गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक का वितरण किया गया। इस अवसर पर दिलीपपुर सरपंच देवकी वर्मा, हाईस्कूल शाला विकास समिति अध्यक्ष सुभाष सिंह, थानसिंह वर्मा, जयलाल कोठले, सुखराम टंडन, विरेश मेश्राम, उदयराम वर्मा, प्राचार्य थनवार दास बंजारे, प्रधान पाठिका लक्ष्मी कर्महे, रत्नमाला श्रीवास्तव सहित शिक्षकगण, पालकगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page