Uncategorized

एबीवीपी बाजार अतरिया इकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित

बाजार अतरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बाजार अतरिया नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा संगठनात्मक बैठक के दौरान की गई। बैठक की शुरुआत स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई। इस दौरान छात्रहित, शिक्षा व्यवस्था, संगठन विस्तार तथा आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई। कार्यक्रम में एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए विद्यार्थियों से जुड़े विषयों, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही। संगठनात्मक बैठक के दौरान बाजार अतरिया नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें भानुप्रताप गोस्वामी को नगर मंत्री बनाया गया। इसी तरह नवीन पाल, हेमचंद वर्मा, नितिन मंडले एवं लक्की कुमारी देवांगन को नगर सहमंत्री का दायित्व सौंपा गया। नवीन दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं को समझने तथा छात्रहित से जुड़े विषयों को उचित मंच पर उठाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक में बाजार अतरिया क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करने तथा विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने को लेकर भी चर्चा हुई। शिक्षा व्यवस्था से संबंधित विषयों, विद्यार्थियों की समस्याओं और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर कार्यकर्ताओं ने विचार-विमर्श किया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी के माध्यम से नगर क्षेत्र में विद्यार्थी परिषद की गतिविधियों को गति देने तथा छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर निरंतर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के समापन पर नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page