KCG

एनएमएमएसई में संडी स्कूल के 5 विद्यार्थियों का चयन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला संडी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) में विद्यालय के पांच विद्यार्थियों त्रिलोक, यामिनी, लोमेंद्र, वसु एवं डिंपल का चयन हुआ है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी विद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हुआ था। लगातार मिल रही सफलता से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। विद्यार्थियों की सफलता पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी गिरेंद्र कुमार सुधाकर, प्रधान पाठक रामाधार देवांगन, संकुल समन्वयक प्यारेलाल साहू, शिक्षक उज्जवल नामदेव, ददेश्वर चंदेल तथा शिक्षिका उत्तरा साहू ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page