
सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ ग्राम पंचायत बाजार अतरिया के मुक्तिधाम परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 160 पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण किया गया है।जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की सहभागिता से आयोजित इस अभियान में पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण घटते वन क्षेत्र अनियमित वर्षा और गिरते भूजल स्तर जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक बदलाव संभव है। सरपंच प्रतिनिधि हरप्रसाद वर्मा ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पौधे केवल हरियाली ही नहीं बढ़ाते बल्कि जीवनभर ऑक्सीजन छाया फल और स्वच्छ वातावरण भी प्रदान करते हैं। इसलिए पौधारोपण के साथ उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। मुक्तिधाम परिसर में लगाए गए पौधे भविष्य में यहां आने वाले लोगों को छायादार और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराएंगे। ग्रामीणों ने पौधों के नियमित रखरखाव सिंचाई और सुरक्षा की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने अपने घरों खेतों विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने की शपथ ली है। इस अवसर पर हरप्रसाद वर्मा, पूर्णचंद गुप्ता, प्रेमसागर गुप्ता, उत्तम वर्मा, नितेश उपाध्याय, पप्पू सिन्हा, रवि वर्मा, दयाराम वर्मा, धनेश वर्मा, अनिल विश्वकर्मा, हेमंत उपाध्याय, खुमान साहू, राजेंद्र वर्मा, दिनेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।



