Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

उदयपुर में मनाई गई स्व.देवव्रत सिंह की जयंती

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे जननेता स्व. राजा देवव्रत सिंह की 55वीं जयंती उनके गृह ग्राम उदयपुर में मनाई गई। समर्थकों व अनुयायियों ने ग्राम उदयपुर में स्थापित स्व.देवव्रत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में स्व.देवव्रत सिंह के पारिवारिक सदस्यों के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रवासी शामिल हुए स्व.सिंह के पुत्र राजा आर्यव्रत सिंह ने कहा कि हम कभी नहीं सोचे थे कि इतना जल्दी यह सबकुछ देखना पड़ेगा हमेशा क्षेत्र की जनता और जरूरतमंदों को अपना परिवार मानते हुये पिताजी ने हमेशा सबकी मदद की। जब वे थे तो उदयपुर में बहुत ही उत्साह के साथ हम उनका जन्मदिन मनाया करते थे परंतु भगवान की इच्छा के सामने आज हम सब नतमस्तक है और आज उनकी जयंती में उन्हें हम सब स्मरण कर रहे है। जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी ने कहा कि हमारे नेता देवव्रत सिंह जी हम सबके बीच में नहीं रहे हैं उनके जन्मदिन को जयंती के रूप में मना रहे हैं, व्यक्ति की मौत हो सकती है परन्तु व्यक्तित्व कभी मरता। देवव्रत सिंह का व्यक्तित्व सबसे अलग रहा जो हमेशा हम सब के बीच अमर रहेगा। उनका नाम हमेशा अमर रहेगा उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलकर हजारों युवा आज राजनीति में बेहतर काम कर रहे हैं और समाज सेवा के क्षेत्र में भी अग्रिणी हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्व.देवव्रत सिंह की पुत्री शताक्षी सिंह, बड़ी बहन उज्जवला सिंह, समाजसेवी लाल अशोक सिंह, पद्मा सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी गैंदलाल कुर्रे, प्रमोद सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष गौकरण जंघेल, रामानंद साहू, सरपंच अनीता नायडूधुर्वे, देवेन्द्र सोरी, महंगु जंघेल, धनसिंह जंघेल, आदेश जंघेल, दिलीप मिश्रा, आदेश, राजेश चौबे, पुरण पाल, सुनील साहू, अनिल विश्वकर्मा, लालाराम साहू, दूरदेशी साहू, कुंभलाल साहू, रामकुमार विश्वकर्मा, पितांबर साहू, केजू साहू, अशरफ खान व सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page