KCG

उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा 26 जुलाई को

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा रविवार 26 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी निर्देशानुसार विद्यार्थी जिस जिले का मूल निवासी होगा उसी जिले में आवेदन करने की पात्रता होगी। योजना के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के पिता अथवा पालक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए साथ ही अभ्यर्थी के पास स्थायी जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी का कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत होना आवश्यक है तथा कक्षा 4वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक अथवा समकक्ष ग्रेड प्राप्त होना चाहिए। विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र संबंधित शाला में जमा करना होगा जिसकी अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page