KCG

ईद उल अजहा को लेकर थाना में हुई बैठक

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. आज होने वाले ईदुल-अजहा पर्व को शांति अमन के साथ मनाये जाने थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये है। बैठक मे एसडीएम टंकेश्वर साहू, थाना प्रभारी अनिल शर्मा मुस्लिम समाज के प्रमुख अरशद हुसैन सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। ईद पर दाउचौरा स्थित ईदगाह मे मुस्लिम समाज द्वारा सुबह आठ बजे ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। एसडीएम साहू ने ईदगाह परिसर में सफाई, पानी की व्यवस्था के लिये नगरपालिका प्रशासन को तैयारी करने के निर्देश दिये। यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिये जवानों की तैनाती होगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page