KCG

छुईखदान में नये एल्डरमैनों ने ली शपथ, जनसेवा और पारदर्शिता का लिया संकल्प

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। नगर पंचायत छुईखदान में शुक्रवार को नवमनोनीत एल्डरमैनों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में गरिमामय वातावरण में किया गया। इस दौरान किरण गुप्ता, अर्जुन महोबिया एवं राजू उईके ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर जनहित में निष्पक्ष और ईमानदारीपूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया है। शपथ दिलाने की प्रक्रिया एसडीएम अविनाश ठाकुर ने संपन्न कराई। उन्होंने नवमनोनीत एल्डरमैनों से नगर के विकास पारदर्शी प्रशासन तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया है। समारोह में मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरिराज किशोर, सांसद प्रतिनिधि प्रेम नारायण चंद्राकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश महोबिया, वरिष्ठ कांग्रेसी शैलेंद्र तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री नवनीत जैन, मंडल अध्यक्ष भावेश कोचर, खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष उमा चौबे सहित विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि पार्षद सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सहभागिता निभाई। उपस्थित अतिथियों ने नवमनोनीत एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए समारोह के अंत में सभी ने नवमनोनीत एल्डरमैनों के सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page