KCG

इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय में वक्ता के रूप में अखिल जैन को मिला आमंत्रण

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन और भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में कृषि के देवता माने जाने वाले भगवान श्रीबलराम की जयंती पर 9 सितंबर को किसान दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मनोहर गौशाला खैरागढ़ के ट्रस्टी अखिल जैन (पदम डाकलिया) को फसल अमृत पर प्रकाश डालने के लिए आमंत्रित किया गया है। फसल अमृत मनोहर गौशाला में बनाई जा रही है और इसे बनाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी तक 12 राज्यों के 5 लाख से अधिक किसानों ने इसका निशुल्क प्रशिक्षण लिया है। बता दें कि कृषि महाविद्यालय रायपुर के कृषि मण्डपम में दोपहर 12 बजे से होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी होंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page