शिक्षा

छात्र रोहन कंवर का एमबीबीएस में चयन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. जिले के खैरागढ़ विकासखंड के दूरस्थ ग्राम खपरी सिरदार के छात्र रोहन कुमार कंवर पिता मनोज कुमार का एमबीबीएस में चयन हुआ है। छात्र के चयन से ग्रामीणो में हर्ष व्याप्त है। छात्र के चयन उपरांत जिला पंचायत सदस्य विप्लव साहू, जनपद सदस्य तोपसिंह राजपूत, सरपंच खेमचंद निषाद व कंवरलाल साहू ने रोहन सिरदार को बधाई व शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि रोहन सिरदार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर मुढ़ीपार से कक्षा अरुण में प्रथम स्थान प्राप्त कर इलिजियम पब्लिक स्कूल खैरागढ़ में प्रवेश लिया जहां कक्षा पहली से आठवीं तक शिक्षा ग्रहण किया। रोहन प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहा है। कक्षा नवमीं से बारहवीं तक विवेकानंद पब्लिक स्कूल खैरागढ़ से शिक्षा ग्रहण किया और वर्ष 2024 में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर शास.चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ में एमबीबीएस स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page