Advertisement
Uncategorized

आयुक्त सिन्हा ने किया मैदानी निरीक्षण, मनरेगा और पीएमएवाय-जी कार्यों की हुई सराहना

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के कार्यों का जमीनी स्तर पर आकलन करने आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा ने 11 दिसंबर को खैरागढ़ और छुईखदान विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम जोरातराई व राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति पर संतोष जताया। मनरेगा कार्यों की निगरानी के लिए क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था को उन्होंने पारदर्शिता व जवाबदेही की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इसी दौरान पीएमएवाय-जी के स्वीकृत एवं निर्मित आवासों का अवलोकन करते हुए उन्होंने लाभार्थियों को योजना संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी। सोनपुरी में जन चौपाल, महिला समूहों से संवाद
राज्यपाल गोद ग्राम सोनपुरी में आयोजित जन चौपाल में आयुक्त सिन्हा ने महिला स्व-सहायता समूहों से सीधा संवाद किया और उन्होंने क्लार्ट एप में दर्ज ग्राम स्तरीय ढांचागत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। आजीविका डबरी निर्माण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने का कारगर माध्यम बताते हुए उन्होंने अधिकाधिक डबरी निर्माण कराने हेतु प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल एवं सीईओ जनपद पंचायत खैरागढ़ हिमांशु गुप्ता भी उपस्थित रहे।

छुईखदान विकासखंड के विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल ग्राम दल्ली (ग्राम पंचायत गोलरडीह) में आयुक्त ने जन मन आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से मुलाकात की। मनरेगा से निर्मित कुएं का अवलोकन करते हुए उन्होंने इसकी उपयोगिता की सराहना की। ग्रामीणों ने बताया कि कुएं के जल का उपयोग खेतों व बाड़ी में आलू, धनिया सहित अन्य फसलों की सिंचाई में किया जा रहा है। आयुक्त ने ग्रामीणों को जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सलाह देते हुए प्रत्येक गाँव में कम से कम एक आजीविका डबरी निर्माण सुनिश्चित करने का आग्रह किया साथ ही मनरेगा के माध्यम से अधिकाधिक जल संरक्षण एवं सिंचाई सहायक कार्यों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page