Uncategorized

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले के बाजार-हाट व चौक-चौराहों में चलाया जा रहा यातायात जागरूकता अभियान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला पुलिस केसीजी द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जनजागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के बाजार-हाट व चौक-चौराहों पर आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। अभियान के दौरान जिला पुलिस केसीजी द्वारा नित नए प्रयोग करते हुए सुरक्षात्मक उपायों के साथ साथ आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी जा रही है। 04 जनवरी को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने बैनर पोस्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा संदेश प्रसारित किए। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की गई। जिला पुलिस केसीजी द्वारा बताया गया कि पूरे माह जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर रैली एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा दिया जा सके।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page