छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

आदिवासी संस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को किया याद

सत्यमेव न्यूज डोंगरगढ़। ग्राम पंचायत कन्हारगांव में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने शाला परिसर में प्रस्तावित प्रार्थना टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया है। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक बघेल ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति परंपराएं और रीति-रिवाज देश की समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखते हुए सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस पर क्षेत्रवासियों और आदिवासी समाज के लोगों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के क्रांति दिवस के अवसर पर देश के लिए संघर्ष करने वाले वीर योद्धाओं को भी याद किया गया। विधायक ने महारानी दुर्गावती वीर नारायण सिंह और बिरसा मुंडा के संघर्ष साहस और राष्ट्र के प्रति योगदान को नमन किया है। सेनानियों की स्मृति में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगढ़ ग्रामीण के पंचराम चंदेल, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेश कुमार सिन्हा, ग्राम सरपंच श्रीमती अलका जैन मेश्राम, जनपद सदस्य श्रीमती अहिल्या कंवर, बूथ अध्यक्ष सतानंद कंवर सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page