सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतिम माह में राजस्व संग्रह को बढ़ाने के लिए 23 मार्च (शनिवार), 29 मार्च (शुक्रवार), 30 मार्च (शनिवार) और 31 मार्च (रविवार) को अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खोलने के लिये आदेश जारी किया है. यह निर्णय जनता को पंजीयन कार्यालयों में सुविधा प्रदान करने और शासकीय कार्यों में तेजी लाने के लिए लिया गया है. कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा है कि सभी पंजीयन कार्यालयों के प्रभारी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्य नियमित रूप से किया जाये.
Related Articles
देहरादून में आयोजित 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में खैरागढ़ ने किया एक बार फिर शानदार प्रदर्शन
24/11/2025
खैरागढ़ की नव्या ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, नवीन प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय रायपुर में हुआ चयन
19/08/2025