KCG

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की दर्दनाक मौत

सत्यमेव न्यूज़ साल्हेवारा. आकाशीय बिजली गिरने से जिले के एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई हैं। मृत किसान साल्हेवारा अंचल के ग्राम चोभर का रहने वाला हैं। जानकारी अनुसार क्षेत्र में सप्ताह भर से लगातार बारिश हो रही हैं। जिले के सुदूर वनांचल के साल्हेवारा क्षेत्र में बारिश के दौरान लगातार आकाशीय बिजली गिरने की खबर हैं इसी बीच शुक्रवार को ग्राम चोभर में आकाशीय बिजली गिरने से गांव के आनंद यादव पिता साखू यादव की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक आनंद रोजाना की तरह अपने खेत गया हुआ था और खेत में काम कर रहा था इसी दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजलीे गिरी और खेत में काम कर रहा किसान आनंद इसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद साल्हेवारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये शासकीय अस्पताल भेजा दिया हैं। किसान आनंद की मौत के बाद ग्राम चोभर में शोक व्याप्त है वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page