Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

साल्हेवारा में कार्यकर्त्ताओं ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिले के अंतिम छोर पर बसे वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर साल्हेवारा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन बस स्टैंड में किया गया और कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाजपा नेता निजाम मंडावी, शत्रुहन साहू, ललित सोनी, संतोष ठाकुर, महेंद्र यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, विक्की खान, प्रहलाद मरकाम, मुजन यादव, मन्नू मरकाम, दशरथ पटेल तुलसी यादव, मुकेश साहू और ओमलाल साहू, कमल पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के संस्थापक नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और भाजपा के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।स्थानीय युवाओं में उत्साह देखने लायक था। भाजपा युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ताओं में उमेश मरकाम, गगन अग्रवाल, सतीश वर्मा, खेम साहू, चमन वर्मा, पवार मेरावी और करन पटेल की भागीदारी सराहनीय रही। उन्होंने पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page