अपराध

अवैध शराब बेचने वाला युवक गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. नगर के दाऊचौरा में अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी हो कि एसपी त्रिलोक बंसल एवं एएसपी नेहा पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी लालचंद मोहले के निर्देश पर थाना प्रभारी खैरागढ़ उपनिरीक्षक मोरजध्वज देशमुख के नेतृत्व में थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार 30 जुलाई को अधिक मात्रा में अवैध शराब बिक्री करने परिवहन किये जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा टीम बनाकर खम्हरिया बाईपास रोड नया पुलिया के पास घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही में आरोपी शिवम यादव पिता विजय यादव उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं.17 दाऊचैरा खैरागढ़ को अवैध शराब बिक्री करने के लिये रखे 35 पौवा युनिक देशी प्लेन शराब कीमत 3150 रूपये एवं 11 बोतल सिम्बा बियर कीमत 2420 रूपये कुल कीमत 5540 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। कार्यवाही में थाना खैरागढ़ में पदस्थ सउनि कमलेश सिंह बनाफर, आरक्षक प्रदीप यादव, विजय कुर्रे व अनिल कुमार सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page