पॉलिटिक्स

घम्मन साहू बने भाजपा के प्रदेश प्रतिनिधि

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. भाजपा नेता व जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि संगठन के उक्त महत्वपूर्ण पद पर जिला पदाधिकारी निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान पूर्व सासद व जिला निर्वाचन अधिकारी रहे चंदूलाल साहू ने घम्मन साहू के प्रदेश भाजपा प्रतिनिधि पद की घोषणा जिला भाजपा कार्यालय खैरागढ़ में की। उनके नाम की घोषणा के साथ समर्थकों ने भाजपा जिंदाबाद व घम्मन साहू जिंदाबाद के नारे लगाये। गौरतलब है कि पेशे से अधिवक्ता व भाजपा नेता घम्मन साहू का निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के साथ ही भाजपा संगठन में लगातार कद बढ़ रहा है। उन्होंने हाल ही में जिला भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण किया है वहीं वर्तमान में जिला पंचायत राजनांदगांव के वे सभापति भी है। उनके नेतृत्व में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को हाल ही में शासन द्वारा मनोनित पदो पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां मिली है वहीं हाल ही में जिला भाजपा अध्यक्ष बने बिशेसर साहू भी घम्मन साहू के बेहद करीबी है जिन्हें भाजपा संगठन में जिले की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बताया जा रहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव में जिला भाजपा अध्यक्ष सहित प्रदेश प्रतिनिधि व कार्यसमिति सदस्य मतदाता होगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page