KCG

पोषण माह अंतर्गत मोहगांव में पालक मेला का हुआ आयोजन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में एकीकृत बाल विकास परियोजना छुईखदान के ग्राम मोहगांव में परियोजना अधिकारी के मार्गदर्शन में पोषण माह का आयोजन किया गया जहां ईसीसीई आधारित गतिविधि पालक मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान पोषण से संबंधित मेले लगाये गये जहां फूलों से बनाई गई रंगोली बच्चों के पोषण स्तर प्रदर्शित कर रहा था। पालक मेले में उचित पोषण वाले व्यंजनों का उपयोग किया गया जो बच्चों में पोषण स्तर को बनाये रखने के लिये पर्याप्त होते है और घरों में आसानी से उपलब्ध होते हैं। इस तरह हितग्राहियों को विस्तार से पोषण आहार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक कु.खेमीन धु्रव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ईश्वरी साहू, द्रोपती, पुष्पा, स्कूल समन्वयक निरंजन कुमार, रामधीन, प्रधान पाठक किशन वर्मा, एएनएम निर्मला क्षत्रिय व देवकुमारी वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page