राजनांदगांव

अमरावती व उदयपुर में हुई नृशंस हत्या के विरोध में युवा मोर्चा ने फूंका पुतला

एसडीएम को ज्ञापन सौंप दोषियों को फांसी दिलाने की मांग

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. अमरावती व उदयपुर में हुई नृशंस हत्या के विरोध में खैरागढ़ शहर युवा मोर्चा के द्वारा नगर के राजीव चौक में पुतला दहन किया गया. पुतला दहन के साथ ही युवा मोर्चा के अध्यक्ष लाल शौर्यदित्य सिंह की अगुवाई में मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पार्षद रूपेन्द्र रजक, अंकित तिवारी, रवि मानिकपुरी, निकेश सिंह, दिव्यांश सिंह, अनीश सिंह, मानस सिंह, हर्ष वर्मा, त्रिलोक कोठले, भीषम वर्मा, मंजीत सिंह, हर्षदीप सिंह, मनीष, प्रशांत, चमन, शुभराज ताम्रकार, मेहुल व निर्मल सहित पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा. सौंपे ज्ञापन में युवा मोर्चा के सदस्यों ने बताया है कि महाराष्ट्र के अमरावती तथा राजस्थान के उदयपुर में दोषियों के द्वारा जिस प्रकार निर्मम हत्या की गई है उससे पूरा देश दुखी है. देश मेंं जिस तरह से मानव संहार किया जा रहा है वह अत्यंत ही भयावह है. उन्होंने दोनों ही घटना के दोषियों पर कार्यवाही करते हुये उन्हें फांसी की सजा दिलाने की मांग की है.

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page