Advertisement
Uncategorized

अतरिया कॉलेज में ज़ूनोटिक रोगों पर जागरूकता व्याख्यान का हुआ आयोजन

सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया। नवीन शासकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हमारे आसपास के जीव जंतु और उनसे होने वाली बीमारियां विषय पर एक दिवसीीय व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. जयंती विश्वास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। व्याख्यान में जंतु विज्ञान की प्राध्यापिका अश्वनी वर्मा ने विषय विशेषज्ञ के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि कई संक्रामक बीमारियां पशुओं से मनुष्यों में फैलती हैं जिन्हें ज़ूनोटिक रोग कहा जाता है। इनमें रेबीज लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टायफस प्रमुख हैं। इसके साथ ही मच्छर मक्खी और चूहों जैसे वाहकों से फैलने वाले डेंगू मलेरिया और प्लेग के कारणों लक्षणों एवं बचाव के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को पालतू पशुओं का नियमित टीकाकरण कराने व्यक्तिगत एवं पर्यावरणीय स्वच्छता बनाए रखने तथा आसपास जल जमाव न होने देने की सलाह दी। अश्वनी वर्मा ने कहा कि समय पर पहचान और उपचार से इन बीमारियों की रोकथाम संभव है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने परिवेश में मौजूद संभावित स्वास्थ्य खतरों के प्रति सजग करना था। व्याख्यान में महाविद्यालय के प्राध्यापक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page