KCG

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला महिला इकाई की बैठक संपन्न

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ईकाई की महिला संगठन की प्रथम बैठक 14 जून को छुईखदान में संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष दीप्ति श्रीवास्तव, सचिव अमिता श्रीवास्तव डॉ.रश्मि खरे, शशिमाला श्रीवास्तव, साक्षी बख्शी, नुपुर श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, डाॅ.लक्ष्मी श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, गरिमा श्रीवास्तव उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की आगे की रूपरेखा को लेकर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुये अध्यक्ष दीप्ति श्रीवास्तव ने कहा की आज जरूरत है कि कायस्थ को अपनी शक्ति पहचानने की और उसका सदुपयोग कर जरूरतमंद कायस्थ को यथा संभव सहयोग कर उसका उत्थान किया जाये। इसके साथ ही यह भी चर्चा हुई की कैसे सभी कायस्थ संगठनों को एक छतरी के नीचे लाकर संगठित करने की पुरजोर कोशिश की जाये।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page