KCG

हरप्रसाद को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कमान

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल महामंत्री हरप्रसाद वर्मा को पार्टी ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. विगत दिनों प्रदेश भाजपा द्वारा जारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची में नवीन जिला केसीजी के लिये ग्राम बाजार अतरिया निवासी हरप्रसाद वर्मा का नाम शामिल किया गया है. बता दे कि हरप्रसाद वर्मा भाजपा मंडल महामंत्री के रूप में लंबे समय से सक्रिय रहे है और पार्टी की मजबूती के लिये लगातार कार्य कर रहे हंै जिसे देखते हुये पार्टी के द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. ज्ञात हो कि हरप्रसाद वर्मा विगत 2007 से भाजपा जुड़े हुये हैं और अब तक जल उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष, सहकारी समिति अध्यक्ष, सदस्य सहित लोधी समाज ग्रामोदय समिति का महत्वपूर्ण पद भी संभाल चुके है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page