राजनांदगांव

सेवानिवृत्ति पर ड्रेसर सतीश को दी गई विदाई

सिविल अस्पताल में ड्रेसर थे सतीश लाल

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. सिविल अस्पताल खैरागढ़ में बीते 35 वर्ष से पदस्थ रहे सतीश लाल को सेवानिवृत्ति पश्चात विदाई डी गई. लाल बाबू के नाम से प्रसिद्ध सतीश लाल तकऱीबन 36 वर्ष पूर्व 1986 में ड्रेसर पद पर सिविल अस्पताल खैरागढ़ में नियुक्त हुये थे तब से लेकर आज पर्यंत तक सिविल अस्पताल में ही पदस्थ थे, हालांकि बीच में कुछ वर्ष वो कवर्धा क्षेत्र में रहे पर लगभग पूरा समय उनका खैरागढ़ क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सेवा के लिये अमूल्य योगदान देने में बीता. सीएमएचओ डॉ.सत्यार्थी ने सतीश लाल के सामान्य व्यवहार के लिये उनकी सराहना की वहीं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.प्रवीण सिंह परिहार ने कहा कि सतीश लाल का हमेशा काम बोलता था.

सेवानिवृत्त होने पर सीएमएचओ डॉ.आरएस सत्यार्थी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.प्रवीण सिंह परिहार व बीईओ डॉ.विवेक बिसेन, मेडिकल ऑफिसर द्वय डॉ.पंकज वैष्णव व डॉ.प्रीति वैष्णव, डॉ.बोधन परते, डॉ.दीपा तिवारी, डॉ.आनंद, आरएमए आकाश कनौजे, अनुराधा वर्मा, दुर्गेश नंदिनी श्रीवास्तव, बीएस उच्चारिया, हेमलता साहू, लैब टेक्निशियन शेफाली सिंह, बिंदु श्रीवास, खुम्मति वर्मा, जेनिफर खान जेनी, किरण वर्मा, धनेश्वरी, निशा कंवर, खेमराज साहू, राजू भूआर्य अभिषेक शर्मा, श्वेता गुप्ता, पुष्पा शोरी, अनीस परवेज, रितेश सिंह ऋषि, संदीप क्षीरसागर, तोरण साहू, सुशील वर्मा सहित चिकित्सा स्टॉफ ने बधाई दी है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page