Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

सर्प दंश से 2 युवक गंभीर, उपचार बाद खतरे से बाहर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ. सर्प दंश से 2 युवक को गंभीर अवस्था में खैरागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उपचार के बाद दोनों खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। ज्ञात हो कि जिले के ग्राम सिंगारघाट के रहने वाले गोपाल पिता शिवचरण निषाद उम्र 32 वर्ष ने सुबह 6 बजे अपने मोटर साइकिल को चालू कर कही जाने के लिए अपने घर से निकल रहा था। ठीक उसी समय एक जहरीले सर्प ने गोपाल के पैर को डंस लिया। बताया जा रहा हैं कि सर्प पहले से गाड़ी में लिपटा हुआ था और गोपाल ने सर्प को नहीं देखा था। इस बीच पड़ोस के लोगों ने गोपाल को उठाकर घर में बैठाया उसके बाद उसकी पत्नी को सूचना दी गई गोपाल की पत्नी व अन्य परिजन अपने खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। तत्काल शासकीय वाहन 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई एंबुलेंस के माध्यम से गोपाल को सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गोपाल को एंटी स्नेक्स दिया है। वहीं दूसरी ओर खुर्सीपार के रहने वाले सतलाल पिता दयादास सिरमौर उम्र 33 वर्ष सुबह 9 बजे के आसपास अपने खेत में रोपा लगाने के लिए गया हुआ था तभी एक जहरीले सर्प ने दाहिने हाथ को डंस लिया। जानकारी बाद परिजनों ने तत्काल अपने स्वयं के वाहन में बिठाकर सतलाल को सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती किया है। उपचार के बाद अभी दोनों युवक खतरे से बाहर बताये जा रहे है। बरसात के मौसम में आए दिन कई तरह के जहरीले जीव-जंतु खेत, खलिहान और घर के आंगन या किचन में प्रवेश कर लेते है। उमस और गर्मी के कारण जहरीले जीव जंतु इधर-उधर भटकते रहते हैं। आम नागरिकों को बरसात के मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page