Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
Uncategorized

सरकार के जनविरोधी नीतियों से जनता में पनप रहा आक्रोश – पीयूष दुबे

सत्यमेव न्यूज राजनांदगांव कांग्रेस नेता पीयूष दुबे ने वर्तमान समय में त्रस्त आम जनता और किसानों की स्थितियों को देखते हुए भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए बयान में कहा कि,प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता में आक्रोश पनपते जा रहा है। सरकार आम जनता को झटके पर झटका देने में लगी है बिजली के दाम बढाने के बाद 400 यूनिट तक 50 प्रतिशत रियायत को 100 यूनिट तक कर दिया गया जिससे लाखो उपभोक्ताओं के जेब में डाका डला है।
अन्नदाताओं को खाद के लिए भटकते देखा जा सकता है खाद की ऐसी किल्लत पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में कभी नही देखा गया था, समय पर खाद नही मिलने से किसान मानसिक रूप से परेशान हैं। भाजपा सरकार द्वारा गौठान भी बंद कर दिया गया जिससे किसान अपनी फसल को घुमन्तु पशुओ से रक्षा करने में असमर्थ है, गौ अभ्यारण्य की बात करने वाली सरकार अब तक इसे अमलीजामा नही पहना सकी है। इसी प्रकार पहली बार आत्मानंन्द अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में अब तक किताबे नही पहुची है जबकि इसी माह परीक्षा की समय सारिणी भी घोषित कर गई है स्कूली बच्चे व उनके पालक परेशान हैं उनकी शिक्षा बाधित हो रही पर पालक व जनता की पीड़ा से सरकार को कोई सरोकार नही है। कांग्रेस सरकार के समय शराबबंदी की मांग करने वाली भाजपा ने मदिरा प्रेमियों के लिए मेहरबान होकर नई शराब भट्टियां व प्रीमियम ब्रांड शराब की बखूबी व्यवस्था जरूर की है। अब भाजपा सरकार की जनविरोधी रीति व नीतियों को जनता भलीभांति समझ चुकी है आगामी चुनावों में वे इनकी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page