Uncategorized

असहाय महिला के लिए होगी नि:शुल्क अधिवक्ता की नियुक्ति

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के मार्गदर्शन में तालुका विधिक सेवा समिति खैरागढ़ में घरेलू हिंसा व भरण पोषण प्रकरण में एक असहाय महिला के लिए नि:शुल्क अधिवक्ता नियुक्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। पैरालीगल वालंटियर गोलू दास ने आवेदिका संगीता कुर्रे निवासी सोनेसरार खैरागढ़ की ओर से अधिवक्ता नियुक्ति का आवेदन तैयार कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजा। संगीता कुर्रे ने पति व ससुराल पक्ष पर लंबे समय से घरेलू हिंसा व प्रताड़ना का आरोप लगाया है। समझाइश और महिला प्रकोष्ठ में शिकायत के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। चार छोटे बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने वाली आवेदिका आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है जिसके चलते नि:शुल्क विधिक सहायता के तहत अधिवक्ता नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। आवेदिका एवं उसके परिवार ने विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page