KCG

संत रामपाल की अन्नपूर्णा मुहिम से सूराडबरी का जरूरतमंद परिवार हुआ खुशहाल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। संत रामपाल की प्रेरणा से संचालित अन्नपूर्णा मुहिम जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों के लिए सहारा बनती जा रही है। इसी क्रम में 20 जून को संत रामपाल महाराज के अनुयायियों ने जिले के छुईखदान के समीपस्थ ग्राम सूराडबरी पहुंचकर एक अत्यंत जरूरतमंद परिवार को राशन एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री प्रदान की। ग्राम सूराडबरी निवासी रामशिला बाई जिनके पति स्वर्गीय रूपलाल का निधन हो चुका है वृद्धावस्था के कारण परिवार का भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं। उनके दोनों पुत्र भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। बड़ा पुत्र दिनेश दास बोलने में असमर्थ है जबकि छोटा पुत्र मिनेश बीमारी से ग्रस्त होने के साथ ही सुनने में भी असमर्थ है। आर्थिक तंगी और संसाधनों के अभाव में परिवार लंबे समय से कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहा है। परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने पर संत रामपाल महाराज के अनुयायी उनके निवास पहुंचे और राशन सामग्री सहित आवश्यक घरेलू सामान उपलब्ध कराए। सहायता मिलने पर रामशिला बाई भावुक हो गई उन्होंने कहा कि आज के समय में जहां अधिकांश लोग केवल अपने स्वार्थ तक सीमित रहते हैं वहीं संत रामपाल महाराज के अनुयायी निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं और इस प्रकार की मुहिम पूरे देश में चलनी चाहिए।

जनसेवा की मिसाल बन रही अन्नपूर्णा मुहिम संत रामपाल महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से गरीब, असहाय और विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे परिवारों तक लगातार सहायता पहुंचाई जा रही है। बताया गया कि सूराडबरी का यह परिवार वर्षों से आर्थिक संकट से गुजर रहा है। खेती के लिए भूमि नहीं है और रहने के लिए भी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे समय में अन्नपूर्णा मुहिम ने परिवार तक आवश्यक खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं पहुंचाकर राहत प्रदान की है। संत रामपाल के अनुयायियों ने बताया कि इससे पहले भी ग्राम दपका में आगजनी से प्रभावित स्वर्गीय महेश निषाद के परिवार को राशन, कपड़े, जूते, बिस्तर तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। इसके अलावा ग्राम अवेली निवासी रिखीराम पटेल के परिवार को भी पिछले पांच महीनों से नियमित रूप से राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। अनुयायियों के अनुसार संत रामपाल महाराज का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। उनका संदेश है कि रोटी, कपड़ा, शिक्षा, स्वास्थ्य और मकान हर गरीब को मिले और इसी संकल्प के साथ अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से सेवा कार्य निरंतर जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page