Advertisement
KCG

संगठन चुनाव को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में हुआ कार्यशाला का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. भाजपा संगठन चुनाव को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में 3 दिसंबर को कार्यशाला संपन्न हुई। उक्त कार्यशाला में जिला चुनाव अधिकारी व महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते श्री साहू ने कहा कि प्राथमिक सदस्यता के लक्ष्य को पार्टी ने देश व प्रदेश में पूरा कर लिया है। प्रदेश में 60 लाख नए प्राथमिक सदस्य बनाए गए हैं वहीं देश में लगभग 12 करोड़ नए प्राथमिक सदस्य बन चुके हैं। जिन राज्यों में चुनाव था वहां अब सदस्यता की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। अब संगठन चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। संगठन चुनाव में बूथ स्तरीय चुनाव हो रहे हैं, आने वाले 2 से 3 दिनों में इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मण्डल चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होगी जिसे 15 दिसम्बर तक पूरा होना है जिसके पश्चात 30 दिसम्बर तक जिले के चुनाव भी संपन्न करा लिए जाएंगे। जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार के विस्तार के लिए इस बार ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीके से सदस्य बनाये गये जिसमें केसीजी जिले से 40 हजार ऑनलाइन व 20 हजार ऑफलाइन सदस्य बनाये गए हैं। संगठन चुनाव के पश्चात त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है जिसमें गत वर्ष हुए विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव में सक्रिय होकर कार्य करने वाले कार्यकर्ता को प्राथमिकता से अवसर दिया जाना चाहिए। पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने कहा कि केसीजी जिले में सदस्यता अभियान में बेहतर प्रदर्शन किए गए हैं जिसके लिए सदस्यता अभियान के प्रभारी सहित अन्य सदस्य बधाई के पात्र हैं वहीं बूथ कमेटी का चयन लगभग 70 प्रतिशत तक हो गया है जिसे 5 दिसम्बर तक पूर्ण करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने बारी-बारी से हर मण्डल की जानकारी देते हुए बूथ कमेटी चयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी वहीं सक्रिय सदस्य बनाये जाने वाले मण्डल के पदाधिकारियों को बधाई देते हुये पार्टी द्वारा दिये गए कार्याे में कोताही न बरतने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन बिशेसर साहू ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता टीके चन्देल, वीरेंद्र जैन, गिरजा चन्द्राकर, निजाम मंडावी, राकेश ठाकुर, खम्हन ताम्रकार, अवध जंघेल, रामाधार रजक, अनिल अग्रवाल, विनय देवांगन, विकेश गुप्ता, नीलिमा गोस्वामी, पूरन वर्मा, आनंद सिन्हा, देवकुमार सेन, कृष्णा वर्मा, केशव चंदेल, पारासर ठाकरे, नरोत्तम सिन्हा, राकेश ताम्रकार, कमलेश भदौरिया, हरप्रसाद वर्मा, कोमल वर्मा, प्रकाश सिंह, अनिल अग्रवाल, गोरेलाल वर्मा, कृष्णा वर्मा, श्यामपाल ताम्रकार, कीर्ति वर्मा, अवध वर्मा, सन्नी यदु, भुवन वर्मा व जैनेन्द्र जंघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page