Advertisement
Uncategorized

शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप का फरार आरोपी अंततः गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। थाना छुईखदान पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े फरार आरोपी को अंततः गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। पुलिस के अनुसार अपनी तरह के अलग ही सट्टा एप से जुड़े आरोपी वेद प्रकाश जोशी पिता भानुप्रताप जोशी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम अण्डा, थाना अण्डा जिला दुर्ग लंबे समय से फरार था। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर देश के विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन सट्टा का नेटवर्क चला रहा था। उल्लेखनीय है कि इस मामले में एसपी लक्ष्य विनोद शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस ने पूर्व में नागपुर (महाराष्ट्र) में दबिश देकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था वहीं फरार चल रहे आरोपी वेद प्रकाश जोशी की पतासाजी की जा रही थी। लगातार तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को आज दिनांक 17 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page