शिक्षा

डॉ.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस


सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय खैरागढ़ के डॉ.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रों द्वारा भव्य आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तैलचित्र में माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व नृत्य, भाषण एवं कविता के साथ प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य रोशन लाल वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को सफल व्यक्ति बनने व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा इस आयोजन व शिक्षक सम्मान समारोह के कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए विद्यालय के शाला नायक मयंक रजक व छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों तथा सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page