
छत्तीसगढ़ इकाई की वर्चुअल बैठक में हुआ मनोनयन
भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा को देंगे बढ़ावा
खैरागढ़। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की छत्तीसगढ़ राज्य इकाई की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में न्यास के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सेजेस कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ के प्राचार्य डॉ.कमलेश्वर सिंह को जिला संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक का संचालन प्रांत सह-संयोजक प्रो.बलदाऊ साहू ने किया वहीं प्रांतीय संयोजक श्री दिलीप केसरवानी ने शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के उद्देश्यों एवं कार्ययोजना की जानकारी दी। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की स्थापना वर्ष 2004 में हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। संगठन का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय दृष्टिकोण एवं मूल्यों को प्रमुखता देना तथा विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है। डॉ.कमलेश्वर सिंह के जिला संयोजक मनोनीत होने पर उनके इष्ट-मित्रों एवं शुभचिंतकगण प्राचार्य सुनील गुनी, कुणाल टांक, राजेश वर्मा, संजय वर्मा, अनिल पाल, कपिल वर्मा, एल.पी. प्रमोद, अनुराग सिंह, रविन्द्र चावड़ा, सत्यप्रकाश राठौर, छत्रपाल सिंह, यशोदा वर्मा, रामेश्वर चंद्रा सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।